मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार से पश्चिम बंगाल और झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय खनन विद्यालय जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के दीक्षांत समारोहों में भाग लेंगी।राष्ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति मुर्मु 30 जुलाई को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।इसके बाद वे 31 जुलाई को झारखंड के देवघर स्थित एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। यह समारोह राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि देवघर एम्स झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे को नया आयाम दे रहा है।अपनी यात्रा के अंतिम दिन एक अगस्त को राष्ट्रपति धनबाद स्थित भारतीय खनन विद्यालय (आईआईटी आईएसएम) के 45वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। आईआईटी आईएसएम देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक है, जो खनन और भू-विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें