मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव से पूर्व कैप सर्वे की तैयारी, सर्वेक्षण कर्मी 27 जून से करेंगें आंकड़ा संग्रह जुलाई के अंत तक सर्वे टीम निर्वाचन विभाग को सौंपेगी सर्वे रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव से पूर्व कैप सर्वे की तैयारी, सर्वेक्षण कर्मी 27 जून से करेंगें आंकड़ा संग्रह  जुलाई के अंत तक सर्वे टीम निर्वाचन विभाग को सौंपेगी सर्वे रिपोर्ट

विधानसभा चुनाव से पूर्व कैप सर्वे की तैयारी, सर्वेक्षण कर्मी 27 जून से करेंगें आंकड़ा संग्रह

जुलाई के अंत तक सर्वे टीम निर्वाचन विभाग को सौंपेगी सर्वे रिपोर्ट

रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने निर्वाचन सदन में कैप सर्वे टीम के सदस्यों के लिए आयोजित 2 दिवसीय कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की निर्वाचन सहभागिता की वास्तविक स्थिति की जानकारी एकत्रित करने के लिए राज्य में कैप सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे टीम के सदस्य, सर्वेक्षण के दौरान मतदाताओं से सूचनाएं एकत्रित करते समय सभी प्रश्नों को उचित फॉर्मेट में इंट्री करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि कैप सर्वे की टीम ससमय अपने प्रतिवेदन उपलब्ध कराए ताकि मतदाताओं के बीच समय रहते आवश्यक जागरूकता फैलाई जा सके।

निर्वाचन सदन में आयोजित 2 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में सर्वे टीम के सदस्यों को इससे संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सर्वे कर्मी 27 जून से फील्ड वर्क करेंगें। सर्वे टीम सिस्टम रैंडम मैथड के जरिये मतदाताओं की निर्वाचन सहभागिता प्रवृत्तियों, जानकारी के स्तर आदि से संबंधित सूचनाएं एकत्रित करेंगें। जुलाई के अंत तक सर्वे टीम निर्वाचन विभाग को सर्वे से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से विश्लेषणात्मक रिपोर्ट समर्पित करेगी। कैप सर्वे में सिस्टम रैंडम मैथड के जरिये राज्य की 20 विधानसभा क्षेत्रों के 60 मतदान केंद्रों के 30-30 घरों में लगभग 1800 से अधिक परिवारों के बीच जाकर मतदाताओं के केएबीबीपी ज्ञान, दृष्टिकोण, विश्वास, व्यवहार व अभ्यास का अध्ययन कर सर्वे रिपोर्ट ससमय उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर डा. हरीश्वर दयाल, डॉ. सीमा अखोरी, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. अमित कुमार ने सर्वे से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सर्वे कर्मियों को प्रशिक्षण दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें