मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी, होगा न‍ियम में बदलाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराने की तैयारी, होगा न‍ियम में बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव अब ईवीएम से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए प्रदेश का नगरीय निकाय विभाग तैयारी शुरू कर चुका है। विभाग की तरफ से जल्द ही इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। साथ ही विष्‍णुदेव सरकार पिछली सरकार के बैलेट पेपर से चुनाव वाले नियम को भी बदलेगा।उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा क‍ि नगरीय निकाय चुनाव ईवीएम से कराया जाएगा। भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में इस निर्णय पर सहमति बनी है। साय सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी निकाय चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग प्रस्ताव बनाकर राज्य निर्वाचन आयोग को भेजेगा। आयोग के परीक्षण के बाद विधि विभाग की अनुमति मिलने पर अध्यादेश जारी किया जाएगा।उल्‍लेखनीय है क‍ि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैलेट पेपर से ही निकाय चुनाव कराए जाने की बता कही थी। उस वक़्त साव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा था कि इस बार भी निकाय चुनाव बैलेट पेपर से ही कराया जाएगा। साव ने ही आज मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि ” कोशिश है कि नगरीय निकाय के चुनाव ईवीएम पर हो, निर्वाचन आयोग इस संबंध में तैयारी की जा रही है। ईवीएम की टेस्टिंग के लिए इंजीनियरों की टीम लगी है। साव ने कहा कि “विपक्ष अपनी ज़िम्मेदारी से बचने के लिए ईवीएम पर ठीकरा फोड़ती रहती है।2019 में तत्‍कालीन कांग्रेस सरकार ने नियमों में संशोधन करके निकाय चुनाव बैलेट पेपर से कराया था। वही‍ं नियम अभी भी लागू है, लेकिन अब विष्‍णुदेव साय सरकार ने निकाय चुनाव ईवीएम से कराने का मन बना लिया है। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से प्रस्‍ताव बनाकर राज्‍य निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा। इसके आधार पर आयोग तैयारी शुरू करने के साथ ही वह प्रस्‍ताव विधि विभाग को परीक्षण के लिए भेजेगा। विधि विभाग की अनुमति मिलने नियमों में बदलाव कर दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें