मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

आईटीबीपी के जवानाें ने एक गर्भवती महिला काे पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईटीबीपी के जवानाें ने एक गर्भवती महिला काे पहुंचाया स्वास्थ्य केंद्र

नारायणपुर। जिले में तैनात आईटीबीपी के जवानाें काे सूचना मिली कि ग्राम बोटेर की एक गर्भवती महिला की हालत गंभीर है। गांव में न सड़क, न अस्पताल और न ही त्वरित चिकित्सा सुविधा, ऐसे में हर मिनट की देरी जानलेवा साबित हो सकती थी। सूचना मिलते ही आईटीबीपी की 29वीं बटालियन के कमांडेंट के निर्देशन में सहायक कमांडेंट अनिल कुमार के नेतृत्व में एक त्वरित कार्रवाई दल तुरंत रवाना किया गया।जंगलों से घिरे इस क्षेत्र में कोई सीधा रास्ता नहीं था। जवानों को पगडंडियों, पत्थरीले ढलानों और चढ़ाइयों से होकर गुजरना पड़ा। गांव पहुंचने पर स्थिति और भी गंभीर थी, महिला चलने की स्थिति में नहीं थी। ऐसे में जवानों ने स्थानीय संसाधनों की मदद से तत्काल एक अस्थायी स्ट्रेचर तैयार किया। फिर शुरू हुआ असली संघर्ष-करीब 5 किलोमीटर तक पैदल सफर, कंधों पर जिंदगी का भार, और सामने जंगल-पहाड़ की कठिन चुनौती।फोटो में साफ दिखता है कि कैसे जवानों ने बारी-बारी से स्ट्रेचर उठाया, रेस्क्यू टीम महिला को बोटेर और कुदमेल के बीच निर्धारित प्वाइंट तक लेकर पहुंची, जहां पहले से एंबुलेंस तैयार खड़ी थी। इसके बाद महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , ओरछा पहुंचाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में इलाज शुरू हुआ और राहत की खबर आई-मां और शिशु दोनों सुरक्षित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें