मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

'उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्हें हमने खो दिया', बेंगलुरु भगदड़ पर विराट कोहली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इसी साल 3 जून को पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब अपने नाम किया। अगले दिन विक्ट्री परेड का आयोजन था, लेकिन फैंस के बीच मची भगदड़ में 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इस मामले पर आरसीबी के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का बयान सामने आया है।

विराट कोहली के बयान को आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट किया है, जिसमें कोहली ने कहा, "जिंदगी में कुछ भी आपको 4 जून जैसे दिल टूटने के लिए तैयार नहीं करता। जो हमारी फ्रेंचाइजी के इतिहास का सबसे खुशी का पल होना चाहिए था, वह एक दुखद घटना में बदल गया।

उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों के परिवारों के बारे में सोच रहा हूं और उनके लिए प्रार्थना कर रहा हूं, जिन्हें हमने खो दिया। उन फैंस के बारे में सोच रहा हूं, जो घायल हुए। आपका नुकसान अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम साथ मिलकर सम्मान और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।"

इस हादसे में 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी, जबकि 33 लोग घायल हुए थे। फ्रेंचाइजी भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को आरसीबी केयर्स के जरिए 25 लाख रुपए देने का ऐलान कर चुकी है।

मामले को लेकर न्यायिक जांच के आदेश दिए गए थे। घटना के बाद से अब तक बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला गया है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के कुछ मुकाबले यहां खेले जाने थे, लेकिन अब उन्हें मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में कराने का फैसला लिया गया है।

जस्टिस कुन्हा कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक, एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े सार्वजनिक आयोजनों के लिए उचित नहीं है। कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेडियम का डिजाइन और स्ट्रक्चर बड़े जमावड़ों के लिए अनुपयुक्त और असुरक्षित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें