मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रतापगढ़ के पट्टी में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

प्रतापगढ़,। जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक युवक

की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की

जांच में जुट गई।

पट्टी कोतवाली के पूरे भीखा गांव

निवासी सुनील यादव(28) पुत्र रामलाल की सिर में गोली लगने से मौत हो गई।

मंगलवार सुबह घर से 200 मीटर दूर उसी के खेत में उसका शव पड़ा मिला

था,लेकिन हत्या और आत्महत्या को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। सुबह खेत के पास

से गुजर रहे लोगों ने खेत में सुनील का शव देखा तो अवाक रह गए। गांव वालों

ने परिजनों व पुलिस को जानकारी दी।

सूचना पर पट्टी पुलिस,

सीओ पट्टी व एएसपी पूर्वी दुर्गेश सिंह मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम ने

घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और साक्ष्य संकलित किया। पुलिस ने सुनील की

जेब से पुराना तमंचा और उसकी मोबाइल बरामद किया। मोबाइल फ्लाइट मोड पर था।

ग्रामीणों की मानें तो सुनील को पिछले दो दिनों से दो संदिग्ध युवकों के

साथ देखा गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार

सिंह ने बताया की प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। इसके साथ परिजनों का

भी यही मानना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए

भेज दिया है। वहीं आगे की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें