मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्याधाम के अष्ट देवालयों में प्राण प्रतिष्ठान अनुष्ठान शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अयोध्याधाम। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मुख्य मंदिर के साथ अन्य सात देवालयों में देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान आज सुबह शुरू 6:30 बजे हो गए। सभी देवालयों को फूलों से सजाया गया है। स्वर्ण जड़ित शिखर कलश संपूर्ण आभा के साथ चमक रहा है।अनुष्ठान समारोह पांच जून को राजा राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ संपन्न होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की वेबसाइट में महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। घोषणा के अनुसार, पांच जून को सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक कोई पास नहीं बनेंगे। साथ ही पहले से जारी किए गए पास इस अवधि में निरस्त माने जाएंगे।अनुष्ठान के तहत रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा और अन्य भजनों का पाठ किया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य समारोह पांच जून को होगा। इसमें राम दरबार (श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी) की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ सात अन्य मंदिरों में प्रतिमाओं की स्थापना की जानी है। सभी मंदिरों में इसके लिए मूर्तियों के शुद्धिकरण की प्रक्रिया सुबह से ही शुरू कर दी गई है।श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आधिकारिक एक्स हैंडल के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि परिसर स्थित अष्ट देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर सोमवार को पूज्य संतों, आचार्यों, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के न्यासीगण, प्रबुद्ध नागरिकों और अपार जनसमूह की उपस्थिति में पुण्य सलिला सरयू के तट से मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें