मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद प्रह्लाद जोशी ने मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा शुरू कर दी है। रविवार को उन्होंने शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें मंत्रालय की प्रमुख योजनाओं, लंबित मामलों और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन और छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया।प्रह्लाद जोशी इससे पहले केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने 30 मई 2019 को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस दौरान उन्हें संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था, जिसकी जिम्मेदारी उन्होंने जून 2024 तक निभाई।वर्ष 2024 के आम चुनाव के बाद उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का दायित्व दिया गया। अब शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पहले ही दिन वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर यह संकेत दिया है कि मंत्रालय की प्राथमिक योजनाओं और नीतिगत कार्यों को गति देने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें