मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदीप वर्मा ने चुनाव आयोग को दी संपत्ति की गलत जानकारी : झामुमो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रदीप वर्मा ने चुनाव आयोग को दी संपत्ति की गलत जानकारी : झामुमो

प्रदीप वर्मा ने चुनाव आयोग को दी संपत्ति की गलत जानकारी : झामुमो

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के नॉमिनेशन एफिडेविट पर झामुमो ने सवाल खड़ा किया है। झामुमो ने कहा कि एफिडेविट के संपत्ति ब्योरे में अपनी चल-अचल संपत्ति को छिपाया है। यहां तक कि कई जानकारियां भी छुपायी हैं। उनकी संपत्ति उत्तर प्रदेश से लेकर यहां तक कहां-कहां क्या-क्या है। इसके सारे दस्तावेज पार्टी के पास हैं। चूंकि अब लोकसभा चुनाव होने हैं, इसे लेकर इलेक्शन कमीशन व्यस्त रहेगा। इसलिए अब चुनाव के बाद झामुमो इलेक्शन कमीशन में जाकर सारे दस्तावेज के साथ मिलेगा और इस निर्वाचन को चुनौती देगा। सुप्रियो भट्टाचार्य गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड़ में आदिवासी मूलवासी की बात करनेवाली भाजपा ने बाहर से उम्मीदवार लाकर राज्यसभा भेजने का काम किया है। आजमगढ़ के एक व्यक्ति को झारखंड से राज्यसभा भेजने का काम किया। लेकिन शपथ पत्र में रांची का जिक्र किया है। साथ ही चुनावी पर्चे में अपनी संपत्ति के बारे में भी छुपाने का काम किया है। रघुवर राज में दिन दोगुनी रात चौगुनी पैसे में बढ़ोतरी हुई है।

प्रदीप वर्मा फार्म हाउस, खेलगांव में फ्लैट, पंडरा में फ्लैट, सरला बिरला के अंदर दवाई दुकान के मालिक हैं। कई एनजीओं चलाते हैं। अरगोड़ा में जमीन है, धनबाद में जमीन के मालिक हैं। इसके अलावा आजमगढ़ में आलीशान मकान है। इन सब के मालिक प्रदीप वर्मा हैं। प्रदीप वर्मा ने अपने किसी भी हलफनामा में आजमगढ़ का जिक्र नहीं किया है। सभी प्रोपर्टी में अलग अलग पता दर्ज कराया गया है। अब इसकी शुरुआत हुई है। सभी दस्तावेज मौजूद हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें