मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

इधर दीपिका रैली में कांग्रेस नेताओं के स्वागत मे व्यस्त थी, उधर प्रदीप यादव के नाम चिट्ठी पर हो रहा था हस्ताक्षर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इधर दीपिका  रैली में कांग्रेस नेताओं के स्वागत मे व्यस्त थी, उधर प्रदीप यादव के नाम चिट्ठी  पर हो रहा था हस्ताक्षर

इधर दीपिका रैली में कांग्रेस नेताओं के स्वागत मे व्यस्त थी, उधर प्रदीप यादव के नाम चिट्ठी पर हो रहा था हस्ताक्षर

रांची: गोड्डा से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह इधर रांची के उलगुलान रैली में रविवार को कांग्रेस के नेताओं का स्वागत कर रही थी और उधर गोड्डा से उनकी जगह दूसरे उम्मीदवार की चिट्ठी पर हस्ताक्षर हो रहा था। दरअसल उलगुलान न्याय महारैली में इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं का जमावड़ा हुआ था। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए थे। उनके रांची से रवानगी के कुछ घंटे के भीतर ही दीपिका पांडे सिंह का नाम हटाकर प्रदीप यादव को कैंडिडेट घोषित कर कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया कि वह इस चुनाव में किसी तरह का जोखिम नहीं उठाएगी। इस बीच भाजपा की तरह ही कांग्रेस ने रांची से यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाकर एक बड़ा सरप्राइज दिया है। चर्चा थी कि रांची लोकसभा सीट पर सुबोध कांत सहाय या राम टहल चौधरी ताल ठोक सकते हैं। लेकिन कांग्रेस ने रांची सीट पर भाजपा के उस फार्मूले को अपनाया, जिसको भाजपा ने चतरा में अपनाया था. फर्क इतना है कि भाजपा ने चतरा में दो बार के सीटिंग सांसद सुनील सिंह का टिकट काटकर कालीचरण सिंह को उम्मीदवार बनाया तो कांग्रेस ने रांची में सुबोध कांत सहाय की बेटी को तरजीह दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें