मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

दीपावली के बाद धुंध से दिल्ली का दम घुटा, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' स्तर पर पहुंची

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दीपावली के बाद धुंध से दिल्ली का दम घुटा, वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' स्तर पर पहुंची

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा फिर से बिगड़ गई है। दीपावली के बाद बुधवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 5:30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 345 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट पहली बार नहीं है।

राष्ट्रीय राजधानी कई सालों से सर्दियों के महीनों में घने धुएं और धुंध (स्मॉग) की चादर में लिपटी देखी गई है। उसी तरह इस बार दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है।

हालांकि, दीपावली के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय समयसीमा और प्रतिबंधित पटाखों पर पाबंदी के बावजूद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में नियमों का उल्लंघन हुआ।

मंगलवार को कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर ए़क्यूआई का स्तर 500 से पार पहुंच गया, जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है।

मंगलवार का 24 घंटे का औसत ए़क्यूआई 351 दर्ज किया गया, जो सोमवार के 345 से अधिक था। मंगलवार को प्रदूषक कण (पीएम 2.5) का औसत स्तर 488 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इसके कारण सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, फ्लू और जोड़ों में दर्द जैसी शिकायतों के मामले तेजी से बढ़े हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को बाहर जाने से बचाएं और जरूरत पड़ने पर एन95 मास्क पहनें।

फिलहाल, दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अहम कदम उठाने की तैयारी में है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने संकेत दिया है कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का दूसरा चरण लागू किया जा सकता है।

ग्रेप-2 के तहत, कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिनमें डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध (जरूरी सेवाओं को छोड़कर), निर्माण और ध्वस्तीकरण पर सख्त नियंत्रण और धूल नियंत्रण के प्रयासों में वृद्धि शामिल है। इसके अलावा, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और यातायात प्रवाह को प्रबंधित करने के लिए प्रदूषण वाले क्षेत्रों में विशेष टास्क फोर्स भी तैनात की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें