गिरिडीह में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला के आसार

गिरिडीह में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला के आसार
रांची: इस बार गिरिडीह लोकसभा में त्रिकोणीय मुकाबला के आसार नजर आ रहे हैं। झामुमो ने गिरिडीह से मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाने का एलान कर दिया और इसके साथ ही कुर्मी बहुल इस सीट पर तीन कुर्मी स्टालवर्ट के बीच सियासी भिंड़त की स्थिति बन गयी। एक तरफ वर्तमान सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी है, तो दूसरी ओर भाषा आन्दोलन की सवारी कर सियासत में इंट्री मारने वाले टाईगर जयराम और इन सबके के बीच कुर्मी पॉलिटिक्स का एक बड़ा चेहरा मथुरा महतो है। मथुरा महतो की इंट्री के पहले तक यह लड़ाई चन्द्रप्रकाश चौधरी और जयराम के बीच ही होती नजर आ रही थी और लड़ाई में जयराम बढ़त की ओर बढ़ते नजर आ रहे थें। युवाओं का एक बड़ा तबका जयराम के साथ जीत की हुंकार भर रहा था, जबकि दूसरी ओर चन्द्रप्रकाश चौधरी के प्रति नाराजगी की खबर भी आ रही थी। लेकिन जैसे ही इस सियासी अखाड़े में मथुरा महतो की इंट्री हुई, यह लड़ाई त्रिकोणीय शक्ल अख्तियार करता दिखने लगा और अब यह बाजी किसके हाथ लगेगी, यह एक बड़ा सवाल है। गिरिडीह संसदीय सीट पर 16 फीसदी मुसलमान, 14 फीसदी अनुसूचित जाति और 10 फीसदी अनुसूचित जाति की आबादी है।इसके साथ ही करीबन 19 फीसदी कुड़मी मतदाता है।





