मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए पोर्टल लॉन्च, 20 जून नामांकन की अंतिम तिथि

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव के. संजय मूर्ति और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीतारम ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2024 के लिए पोर्टल लॉन्च किया। नामांकन की अंतिम तिथि 20 जून है। चयनित विजेताओं को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

वर्चुअल लॉन्च के दौरान के. संजय मूर्ति ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 का उद्देश्य देश में प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों के असाधारण योगदान को पहचानना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। ये पुरस्कार विशेष रूप से शिक्षण में उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का सम्मान करते हैं जिसने न केवल उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि उनके छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है। उन्होंने कहा कि देशभर में योग्य शिक्षकों को अधिकतम संख्या में नामांकन करना चाहिए।

एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर सीतारम ने कहा कि यह पुरस्कार उच्च शिक्षा में शिक्षण, सामुदायिक आउटरीच, संस्थागत सेवा, अनुसंधान और नवाचार में संकाय सदस्यों की अद्वितीय और अभूतपूर्व उपलब्धियों को स्वीकार करने का प्रयास है। यह पुरस्कार शिक्षकों को उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने के लिए प्रेरित करेगा। यह उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करता है जिससे निस्संदेह छात्रों को भी लाभ होगा। इस अवसर पर एआईसीटीई के उपाध्यक्ष डॉ. अभय जेरे भी मौजूद रहे।

चयन मानदंड में शिक्षण और सीखने की प्रभावशीलता, आउटरीच गतिविधियां, अनुसंधान और नवाचार, संकाय विकास कार्यक्रम और परामर्श आदि को शामिल किया जाएगा। पुरस्कार को उच्च शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक (25 पुरस्कार) और पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक (10 पुरस्कार) की दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक विजेता को एक पदक, प्रमाण पत्र और 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। नामांकित व्यक्तियों को उनके संस्थानों का नियमित संकाय सदस्य होना चाहिए और उनकी आयु 55 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। योग्य उम्मीदवार www.awards.gov.in पर ऑनलाइन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल का उपयोग करके निर्धारित प्रारूप में अपना नामांकन जमा कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें