मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र विधानसभा उप चुनाव : नतीजों ने भाजपा के साथ कांग्रेस को भी कर दिया खुश, सपा मायूस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र विधानसभा उप चुनाव : नतीजों ने भाजपा के साथ कांग्रेस को भी कर दिया खुश, सपा मायूस

लखनऊ। उप्र की नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझानों ने भाजपा को खुश कर दिया। इस उपचुनाव में दो सीटें सपा ने गवां दी। 62 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं वे कुंदरकी विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर भाजपा ने सबको चौंका दिया। वहीं इस उपचुनाव ने भाजपा के साथ ही सपा के सहयोगी कांग्रेस को भी खुश कर दिया है।इसका कारण है कि समाजवादी पार्टी की हार के बाद आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मोलभाव करने में सुविधा होगी। वह अब यह कह सकेगी कि सपा अकेले दम पर उप्र में जीत का परचम नहीं लहरा सकती। इस चुनाव में सपा कांग्रेस को दो सीटें दे रही थी लेकिन अपने हिसाब से, इस कारण कांग्रेस ने चुनाव न लड़ना ही उपयुक्त समझा। उसने सपा का समर्थन किया। हालांकि इस चुनाव में कांग्रेस के पदाधिकारी निष्क्रिय ही रहे।इस मुद्दे पर कांग्रेस के पदाधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं लेकिन एक पदाधिकारी ने कहा कि इस चुनाव से मुसलमानों ने किनारा किया। इससे यह बात सिद्ध हो गयी कि मुसलमान सपा के साथ नहीं, कांग्रेस के साथ हैं। इंडिया गठबंधन के लिए कहीं भी मुसलमानों का वोट बैंक ही सरप्लस है। उनको नजरअंदाज कर इंडिया गठबंधन की कल्पना ही नहीं की जा सकती।इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा। सपा में निराशा आएगी। उप्र कांग्रेस के पदाधिकारियों में उत्साह पहले से ज्यादा दिखेगा। उनके 2027 के मुहिम के लिए अच्छा रहेगा। सपा में कांग्रेस कद भी बढ़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें