मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने राजेश खिमजी के दोस्त को हिरासत में लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में पुलिस ने राजेश खिमजी के दोस्त को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर दो दिन पहले हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक और व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह युवक मुख्य आरोपी राजेश खिमजी का दोस्त है। दिल्ली पुलिस ने राजेश खिमजी के दोस्त को गुजरात के राजकोट से हिरासत में लिया।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि राजेश खिमजी को उसके दोस्त ने कथित तौर पर पैसे ट्रांसफर किए थे। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, "राजेश के कई दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ करके उनके बयान की पुष्टि की जा रही है, जिनमें से उसका एक यह दोस्त भी है। वह भी एक ऑटो चालक है और उसने राजेश को पैसे ट्रांसफर किए थे।" दिल्ली पुलिस ने यह स्पष्ट किया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दिल्ली पुलिस की एक टीम अभी राजकोट में है और हिरासत में लिए गए युवक को शाम तक राजधानी लाया जा सकता है। इस बीच, आरोपी राजेश खिमजी से भी दिल्ली पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। गुरुवार को अदालत ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था।

पुलिस हमले के मकसद का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या राजेश खिमजी का किसी संगठन से कोई संबंध था या उसने किसी की मदद से अपना रूट प्लान किया था।

हमले के बावजूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि वह अब सिर्फ अपने आवास पर नहीं, बल्कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपनी 'जन सुनवाई' सत्र आयोजित करती रहेंगी। रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह भी लिखा कि उनके जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण दिल्ली के नाम है। वह इन सभी अप्रत्याशित प्रहारों के बावजूद दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें