मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

रांची : मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले झारखंड आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची : मुख्यमंत्री आवास घेरने निकले झारखंड आंदोलनकारियों को पुलिस ने  रोका

रांची। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले झारखंड आंदोलनकारियों को पुलिस ने कांके रोड स्थित राम मंदिर के पास रोक दिया। सैकड़ों की संख्या में अलग-अलग जिलों से आये आंदोलनकारी सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे।मुख्यमंत्री आवास के पास सिटी एसपी, एसडीएम, एडीएम और कई डीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद है। मोर्चा के प्रधान सचिव पुष्कर महतो कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे।उल्लेखनीय है कि झारखंड आंदोलनकारी की मान्यता के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, राजकीय मान-सम्मान के साथ अलग झारखंडी पहचान, बेटे-बेटियों को रोजी रोजगार व नियोजन के लिए शत-प्रतिशत अधिकार की गारंटी देने मांग की जा रही है। साथ ही आंदोलनकारियों के लिए सम्मान पेंशन राशि तथा प्रत्येक झारखंड आंदोलनकारी को 50-50 हजार की राशि दिये जाने की मांग को लेकर 30 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना-प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें