मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

देर रात सरगांव स्टील फैक्ट्री ग्राउंड जीरो पहुंचे उप-मुख्यमंत्री साव ने की राहत कार्यों की समीक्षा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंगेली/रायपुर। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार की रात मुंगेली जिले के सरगांव के पास स्थित स्टील फैक्ट्री में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे के बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों से राहत बचाव कार्य की जानकारी ली। श्री साव की उपस्थिति में साइलो को बड़े क्रेन के माध्यम से उठाया गया। इसी में मजदूर दबे थे।उप मुख्यमंत्री ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पत्रकारों को बताया कि, जिला प्रशासन और आस पास जिलों की पूरी टीम की मदद लेकर बचाव कार्य 36 घंटे से ज्यादा समय तक चला। साइलो बड़ा वजनी था, उसे उठाना बड़ा टास्क था। हर तरह के प्रयास के बाद रेस्क्यू टीम ने साइलो को उठाया। अब बाकी रेस्क्यू ऑपरेशन आसानी से किया जा सकता है। जिन्होंने ने अपनों को खोया उन्हें सरकार और संयंत्र प्रबंधन से हर संभव सहयोग मिलेगा।श्री साव ने कहा कि, राज्य सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। प्रशासन उनकी संपर्क में हैं, हर संभव मदद करेंगे। किसी के परिजन खोए है, उसे वापस लौटा पाना मुश्किल है। परिजनों को जो संभव मदद है, उसे पूरा किया जाएगा।लापरवाही पर कार्रवाई के सवाल पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, कंपनी एक्ट के अंतर्गत जांच चल रही है। प्रशासन ने एफआईआर भी दर्ज की है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें