तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी संख्या में पहुंची पुलिस -चेतन आनंद के भाई ने शिकायत की है कि उनके MLA भाई को किया गया अगवा

पटना। तेजस्वी यादव के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है। एसडीएम और सिटी एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं सिटी एसपी चंद्र प्रकाश, एसडीएम के साथ पटना में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास से निकले। विधायक चेतन आनंद के भाई ने शिकायत की है कि उनके MLA भाई को अगवा किया गया है. विधायक चेतन आनंद बहुचर्चित बाहुबली आनंद मोहन सिंह के बेटे हैं। अब विधायक चेतन आनंद के भाई अंशुमन आनंद ने पुलिस में अपने भाई को अगवा किए जाने की शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस राजद के नेता तेजस्वी यादव के घर पर पहुंची है। जहां पर राजद के सभी विधायक कल होने वाले फ्लोर टेस्ट से पहले ठहरे हैं।पटना पुलिस की यह पूरी कार्रवाई आनंद मोहन के बेटे अंशुमन आनंद की शिकायत पर की गई है। जिन्होंने पुलिस के पास शिकायत की है कि उनके बड़े भाई व विधायक चेतन आनंद बीते शनिवार से लापता हैं।पटना के पाटलीपुत्र थाना में चेतन आनंद के गायब होने की शिकायत के बाद पुलिस टीम तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची थी।बताया गया कि एसडीएम और सिटी एसपी जब तेजस्वी यादव के आवास के अंदर गए तो वहां पर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई. राजद कार्यकर्ताओं की नारेबाजी शुरू होने के बाद एसडीएम सदर और पुलिस अधिकारी तेजस्वी यादव के आवास पर कुछ कागजात दिखाने के बाद बाहर निकल गए और गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। इस दौरान सभी राजद कार्यकर्ताओं की नारेबाजी लगातार जारी रही।बताया गया है कि विधायक चेतन आनंद इस वक्त राजद के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर पर मौजूद हैं।फ्लोर टेस्ट से पहले खेमेबंदी तेज
वहीं जद-यू के विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले पटना के चाणक्य होटल में भेज दिया गया है।गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में कुल विधायको की संख्या 243 है।सदन में बहुमत साबित करने के लिए 122 विधायकों का समर्थन जरूरी है। एनडीए का दावा है कि उसके पास 128 विधायकों का संख्या बल मौजूद है जिसमें बीजेपी के 78, जद-यू के 45, हम के 4 और एक निर्दलीय सुमित कुमार सिंह शामिल हैं।





