मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

चांपा में जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी, सात जुआरी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चांपा में जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी, सात जुआरी गिरफ्तार

कोरबा/जांजगीर चांपा। त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के बाद चाम्पा पुलिस ने रविवार रात जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई की। कैलाश नगर इलाके में सार्वजनिक स्थान पर चल रहे जुआ में शामिल सात व्यक्तियों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। जुआरियों से 56 हजार 450 रुपये नकद और ताश पत्तियां भी जब्त की गईं।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कैलाश नगर कॉलोनी के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग रुपये और पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा एसडीओपी चाम्पा यदुमणी सिदार ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई।थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने सोमवार को बताया क‍ि पुलिस टीम को आता देख जुआरी भागने की कोशिश में थे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। सभी जुआरियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपिताें में दिनेश राठौर (41 वर्ष) कैलाश नगर चाम्पा, सूरज ठाकुर (29 वर्ष) कैलाश नगर चाम्पा, बिंदेश्वर गोपाल (45 वर्ष) बरपाली चौक चाम्पा, विक्रम सिंह राजपूत (45 वर्ष) कचरा गोदाम चाम्पा, संदीप उर्फ संजू यादव (29 वर्ष) बिजली ऑफिस के पास चाम्पा, रवि यादव (31 वर्ष) बरपाली यादव मोहल्ला चाम्पा, निखिल कर्ष (26 वर्ष) जवाहरपारा चाम्पा शाम‍िल हैं। उनके कब्जे से कुल 56 हजार 450 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त किए गए।इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक ऊमेंद्र मिश्रा, दादुरैया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह, आरक्षक आकाश कालोसिया, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी और रूप नारायण की प्रमुख भूमिका रही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें