मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर में 10 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर में 10 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था की जांच

रायपुर। रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न स्पा सेंटरों में आकस्मिक जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना क्षेत्र के 10 स्पा सेंटरों की जांच की गई।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्पा सेंटरों में कर्मचारियों के पहचान संबंधी दस्तावेज, आगंतुकों का रिकॉर्ड, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी अभिलेखों का निरीक्षण किया। पुलिस ने यह भी जांचा कि स्पा सेंटरों का संचालन तय नियमों के अनुरूप हो रहा है या नहीं।

जांच के दौरान संचालकों को कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने और सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें