मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, 5 घंटे में मिली गुमशुदा नाबालिग बालिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस की मुस्तैदी रंग लाई, 5 घंटे में मिली गुमशुदा नाबालिग बालिका

जांजगीर-चांपा। जिले की सारागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुई नाबालिग बालिका को महज 5 घंटे के भीतर सकुशल खोज निकाला। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस संवेदनशील और तत्पर कार्रवाई की परिजनों ने सराहना की है।

जानकारी के अनुसार, 2 अगस्त को थाना सारागांव में सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका गुम हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया और बालिका की तलाश शुरू कराई।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में खोजबीन अभियान चलाया गया। सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना सारागांव पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर रवाना की गईं।

पुलिस टीमों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर तलाश शुरू की और लगातार प्रयासों के बाद गुम हुई नाबालिग बालिका को देर रात सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालिका को सकुशल उसके परिवार को सौंप दिया।

सारागांव पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल एक परिवार को राहत मिली, बल्कि पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता भी सामने आई। जिले में गुमशुदा मामलों में पुलिस द्वारा लगातार प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें