मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:55 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : अड्डे बाजों, वारंटियों और अवैध हथियार रखने वालाें पर हुई कार्रवाई, 10 व्यक्ति भेजे गए केंद्रीय जेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : अड्डे बाजों, वारंटियों और अवैध हथियार रखने वालाें पर हुई कार्रवाई, 10 व्यक्ति भेजे गए केंद्रीय जेल

रायपुर। रायपुर पुलिस द्वारा शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु कोतवाली डिविजन अंतर्गत थाना कोतवाली, गोलबाजार, मौदहापारा एवं गंज क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से शराब भट्ठियों के आसपास, सुनसान क्षेत्रों तथा अड्डेबाजी वाले स्थानों पर निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई।गुरुवार शाम से चले अभियान के तहत अड्डेबाजी एवं नशाखोरी में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली एवं आसपास के क्षेत्रों से कुल 6 व्यक्तियों तथा थाना मौदहापारा क्षेत्र से 2 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी आरोपितों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से 7 अनावेदकों को जेल वारंट जारी कर शनिवार काे केंद्रीय जेल अभिरक्षा में भेजा गया। साथ ही सरर्प्राइज चेकिंग के दौरान मौदहापारा और गंज थाना टीम ने 2 स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया। वहीं संयुक्त रूप से डिवीजन में 8 जमानतीय वारंट और 7 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए ।थाना गंज पुलिस द्वारा तेलघानी नाका चौक के पास सघन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध धारदार स्टील का चाकू बरामद किया गया। आरोपित राज नायक उर्फ माया, निवासी उरला, रायपुर के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है।उक्त अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर सर्प्राइज ई रिक्शा चालकों और संदिग्धों की चेकिंग की कार्रवाई की गई। रायपुर पुलिस द्वारा स्पष्ट कि

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें