मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए छह लेयर की बैरिकेडिंग, दो हजार पुलिसकर्मी तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए छह लेयर की बैरिकेडिंग, दो हजार पुलिसकर्मी तैनात

सोनीपत-दिल्ली के बीच फ्लाईओवर की दो लेन से हो रहा आवागमनसोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। सोनीपत-दिल्ली की सीमा पर स्थित कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर संपर्क मार्ग को छह लेयर की बैरिकेडिंग करके सील कर दिया है।कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे संपर्क मार्ग पर अद्धसैनिक बल के जवान तैयार हैं। दिल्ली के लिए आवागमन सिर्फ फ्लाईओवर से हो रहा है। फ्लाईओवर के ऊपर महज दो लेन से वाहनों को निकाला जा रहा है। अन्य लेन पर खाली कंटेनर, पत्थर व लोहे के बैरिकेड तथा कंटीले तार रखे गए हैं। कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर फ्लाईओवर के ऊपर व नीचे संपर्क मार्ग पर अर्द्धसैनिक बल के जवान तैयार हैं। इसके अलावा पानी की बौछार करने वाली वॉटर कैनन से लेकर आंसू गैस के गोले और प्लास्टिक की गोली वाली बंदूक समेत अन्य इंतजाम भी किए गए हैं।कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर संपर्क मार्ग को छह लेयर की बैरिकेडिंग करके सील किया गया है। किसानों को रोकने के लिए सबसे पहले पत्थर के बैरिकेड लगाए गए हैं। उसके बाद लोहे के बैरिकेड लगाए गए हैं। उसके बाद रोड रोलर खड़े किए गए हैं। तीसरी लेयर में दीवारनुमा पत्थर रखकर उनमें कंक्रीट व सीमेंट भर दिया गया है।कंटीले तार लगे बैरिकेड और कंटेनरों में मिट्टी भरकर रखे गए हैं। कुंडली में गली के अंदर खोदाई की गई तो साथ ही अर्द्धसैनिक बल तैनात भारी संख्या में तैनात है। कुंडली गांव की गली में पुलिस ने खोदाई कराने के साथ ही साथ नरेला रोड पर जाया जा सकता था। इसलिए इसे रोकने के लिए बुलडोजर से खोदाई की गई है। कुंडली-सिंघु सीमा पर अर्द्धसैनिक बलों की 10 से अधिक कंपनी तैनात कर दी गई हैं। सोनीपत पुलिस ने भी अपने दो हजार जवानों की ड्यूटी अलग-अलग नाका प्वाइंट पर लगाई है। पहले सोनीपत पुलिस किसानों को पानीपत के पट्टी कल्याणा में रोकने का प्रयास करेगी। सोनीपत व पानीपत पुलिस ने मिलकर पानीपत क्षेत्र के गांव पट्टीकल्याणा में नाका लगाया है।दिल्ली पुलिस ने कुंडली की सीमा में संपर्क मार्ग को भी बंद कर दिया है। फ्लाईओवर पर दो लेन से आवागमन व व्यावसायिक टोल कर्मियों के टोल लेने को खड़े होने से जाम की स्थिति बन रही है। किसान आंदोलन-2 में हरियाणा से सात, पंजाब के 10 व हिमाचल प्रदेश से एक संगठन समेत 18 किसान संगठनों के शामिल हैं।कुंडली-सिंघु सीमा पर संपर्क मार्ग पूरी तरह से बंद होने से कुंडली बॉर्डर क्षेत्र के आसपास के लोग परेशान हैं। सोनीपत के कुंडली से दिल्ली के गांव सिंघोला तक फ्लाईओवर बनाया गया है। ऐसे में दिल्ली की सीमा में करीब ढाई किलोमीटर अंदर किसानों को रोकने की व्यवस्था की गई है। गांव सिंघोला के पास दिल्ली पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने फिर से बैरिकेडिंग, कंटीले तार, लोहे व पत्थर के बैरिकेड के साथ सीमेंट के बैग भी रखवा दिए हैं। क्रेन भारी पत्थर लाकर रख रही है। क्रेन और कंटेनर भी लाकर रखे गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें