मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर : पुलिस कांस्टेबल की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नाेट में खुद काे बताया जिम्मेदार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायपुर : पुलिस कांस्टेबल की फांसी पर लटकी मिली लाश, सुसाइड नाेट में खुद काे बताया जिम्मेदार

रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थानांतर्गत अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में आज बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस कांस्टेबल की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली। मृतक की पहचान कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस कॉलोनी अमलीडीह के सामने खाली प्लॉट में कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल का शव गमछानुमा फांसी से लटका हुआ मिला है। कॉलोनीवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सुरक्षित नीचे उतारा गया, साथ ही सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नाेट में उन्होंने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।बताया जा रहा है कि मृतक कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल शराब पीने का आदी था। वह पिछले 17 महीनों से पुलिस लाइन से गैर हाजिर चल रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पाेस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें