मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर "ड्रिंक एंड ड्राइव" करने वाले 31 वाहनों का प्रकरण दर्ज कर भेजा कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर "ड्रिंक एंड ड्राइव" करने वाले 31 वाहनों का प्रकरण दर्ज कर भेजा कोर्ट

रायगढ़ छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर्व को शांत‍ि व सौहार्दपूर्ण मनाने सुरक्षा के कड़े इंतजाम क‍िए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रायगढ़, दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में शुक्रवार देर शाम से पूरे जिले में "ड्रिंक एंड ड्राइव" के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।यातायात पुलिस और विभिन्न थाना क्षेत्रों की टीमों ने अभियान के दौरान शहर चौक-चौराहों, बाईपास और प्रमुख मार्ग में वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें 31 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा। सभी पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर आज शन‍िवार को न्यायालय पेश किया गया।उल्‍लेखनीय है कि शराब के नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाना गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनता है, इसलिए यह अभियान विशेष रूप से त्योहार को देखते हुए चलाया गया।धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ड्रिंक एंड ड्राइव पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई का कठोर प्रावधान है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहार के अवसर पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं और स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें