मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, अठारह आरोपित गिरफ्तार, 52 दोपहिया वाहन बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, अठारह आरोपित गिरफ्तार, 52 दोपहिया वाहन बरामद

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस को बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।एसपी दिव्यांग पटेल द्वारा गठित साइबर सेल और विभिन्न स्थानों की विशेष टीम ने मंगलवार को बाइक चोर राजा खान समेत 18 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से चोरी की 52 दोपहिया वाहन जब्त की गई है, जिनका वर्तमान में बाजार मूल्य 40 लाख रुपये से अधिक है।पिछले दिनों बाइक चोर राजा खान को एक बिना नंबर बाइक के साथ संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया जिससे विस्तृत पूछताछ में उसने पिछले कुछ समय के अंतराल में रायगढ़ के इतवारी बाजार, केजीएच, हॉस्पिटल, श्याम मंदिर, संजय मार्केट, किरोड़ीमल क्षेत्र, पुसौर तथा सक्ती, हसौद, सारंगढ थाना क्षेत्र से अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ी संख्या में बाइक चोरी करना बताया।आरोपित के इस खुलासे पर एसपी दिव्यांग पटेल ने साइबर डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के सुपरविजन में साइबर सेल, थाना कोतवाली, कोतरारोड़, जूटमिल, पुसौर, लैलूंगा स्टाफ की विशेष टीम गठित की और गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी बाइक रिकवरी में लगाए। विशेष टीम ने राजा खान और उसके 17 साथियों को अलग-अलग थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी की 52 दोपहिया वाहन बरामद की है।प्रारंभिक जांच में बरामद बाइक में 21 बाइक पर रायगढ़ जिले में एफआईआर दर्ज मिले तथा 2 बाइक पर जिला सक्ती और एक चोरी बाइक में जिला सारंगढ़ में एफआईआर दर्ज है ।आरोपित राजा खान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है जो चोरी के मामले में धरमजयगढ़ और बरमकेला गिरफ्तार हो चुका है। आरोपित ने बताया कि, वह आसानी से बिक्री होने वाली एचएफ डीलक्स स्प्लेंडर प्लैटिना बाइक चोरी में दिलचस्पी रखता था जिसे ये मास्टर की से लॉक खोलकर चुराया करता था ।गिरफ्तार आरोपितों में राज उर्फ राजा खान निवासी कोडपाली रायगढ, अजय कुमार साहू निवासी खजरी बिलाईगढ़,अर्जुन महिलाने बिलाईगढ़, मेमसाय साहू, भानुप्रताप खूंटे निवासी हीरी सारंगढ़ बिलाईगढ़, लक्ष्मण दास महंत सारंगढ़ बिलाईगढ़, देवकुमार भारद्वाज निवासी मेढ़ापाली सक्ती, उसत दास महंत, निवासी सारसमाल लैलूंगा, नरेंद्र पैंकरा, रोहित सारथी , जयराम चौहान, हिदायत खान, मुकेश दास, किशन बंजारे, रामा कोसले, लाल शोभाराम यादव, देव पैंकरा (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) छतर राठिया (घरघोड़ा अपराध में जेल दाखिल) है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें