मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

देह व्यापार के दो आरोपि‍त गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देह व्यापार के दो आरोपि‍त गिरफ्तार, पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़। जिले में देह व्यापार को लेकर कोतवाली क्षेत्र में सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा बीती देर रात शिवा नगर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की गई। देह व्यापार में लिप्त एक पुरुष आराेपित व उसकी सहयाेगी महिला पर अपराध पंजीबद्ध कर आज बुधवार को न्‍याय‍िक र‍िमांड पर भेज द‍िया गया है।पुलिस को सूचनातंत्र के जरिए बीती रात सूचना प्राप्त हुई कि एसबीआई मेन ब्रांच के सामने रोड किनारे अनिल कुमार नंदे के मकान में राहूल कुमार यादव एवं एक महिला द्वारा बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन को अवगत कराते हुए उनके मार्गदर्शन पर सीएसपी मयंक मिश्रा ने तत्काल रेड की योजना बनाई गई। पीटा एक्ट की कार्रवाई के अनुरूप नगर पुलिस अधीक्षक ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर रुपये देकर मकान भेजा गया। पाइंटर से संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर एकाएक दबिश दी।मौके पर मकान के भीतर आरोपि‍त राहूल कुमार यादव, उसकी महिला सहयोगी तथा अनैतिक कार्य हेतु लाई गई दो महिलाएं मिलीं। तलाशी के दौरान देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री, दो मोबाइल फोन (रेडमी एवं विवो) तथा नकद 2000 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपि‍त ने स्वीकार किया कि वह महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कर अवैध कमाई कर रहा था।थाना कोतवाली में आरोपि‍त राहूल कुमार यादव एवं उसकी महिला सहयोगी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 धारा 3, 4, 5 अनैतिक देह व्यापार (पीटा) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें