मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्र निर्माण की चेतना को घर-घर तक पहुंचाता है मन की बात कार्यक्रम : रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्र निर्माण की चेतना को घर-घर तक पहुंचाता है मन की बात कार्यक्रम : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को समयपुर स्थित श्री नारायण सिंह नेताजी फार्म में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 124वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। मुख्यमंत्री ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसंवाद की वह धारा है, जो राष्ट्र निर्माण की चेतना को घर-घर तक पहुंचाती है।मुख्यमंत्री ने बताया कि आज के इस प्रेरक एपिसोड में प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी, भारतीय संस्कृति, सेवा और आत्मनिर्भर भारत की भावना को नई दिशा व ऊर्जा दी। उन्होंने देश की मिट्टी से उपजी कहानियों, नवाचारों और सेवा भावना से ओतप्रोत विचारों ने प्रत्येक श्रोता के हृदय को स्पर्श किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संवाद केवल विचारों का साझा मंच नहीं, बल्कि संकल्प से सिद्धि की दिशा में पूरे राष्ट्र को प्रेरित करने वाला एक जन-आंदोलन है।इस अवसर पर सांसद योगेन्द्र चंदौलिया, विधायक दीपक चौधरी एवं उत्तर-पश्चिम दिल्ली भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद सेहरावत उपस्थित रहे।इसके अलावा दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता आज अपने आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण को सुना।विजेंद्र गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि इस संवाद में प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक वापसी, भारत के ऐतिहासिक किलों को अमूल्य धरोहर, स्वदेशी आंदोलन और वस्त्र उद्योग के उत्थान, प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, मछली पालन जैसे सराहनीय पहलों तथा स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाने पर प्रेरक विचार साझा किए।उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम हमें देश की संस्कृति, आत्मनिर्भरता और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त माध्यम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें