मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री ने विवेक विहार हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री ने विवेक विहार हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के आग दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के हुई भीषण आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है।हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, "दिल्ली के शाहदरा जिले में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि अत्यंत दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"शाहदरा के रिहायशी इलाके में स्थित एक इमारत में आज तड़के भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई जब दो से अधिक लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें