मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पीएमसीएच बना दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीएमसीएच बना दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल

-पीएमसीएच बना दुनियां का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया बड़ी सौग़ात…..

पटना। पीएमसीएच विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने जा रहा है। इसके लिए अस्पताल का पुनर्विकास किया जा रहा है और इस पुनर्विकास योजना के तहत 903.50 करोड़ की लागत से विभिन्न भवनों का उद्घाटन और शिलान्यास सीएम नीतीश कुमार ने किया है। इसके लिए आज पीएमसीएच परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस परियोजना के उद्घाटन के साथ ही पटना का पीएमसीएच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन गया है। इसके साथ ही कई सुविधायें बढ़ जायेगी।इसमें 250 करोड़ रूपये ग्रीन ग्रिड पर खर्च हो रहा है। इसके साथ ही नये आधुनिक भवन में ब्लड बैंक की सुविधा शुरू हो रही है.एक ही छत के नीचे थैलेसीमिया,हेमोफीलिया और एचआईवी संक्रमितों को पूरी तरह से नि:शुल्क ब्लड दिया जायेगा। वहीं गायनी,कैंसर,इएनटी को छोड़कर 20 विभाग की नये बिल्डिंग में शिफ्ट किया जा रहा है। छात्राओं के लिए नये छात्रावास का भी उद्घाटन किया गया है। इसके साथ ही 750 वाहनों के पार्किंग की सुविधा का इंतजाम यहां किया जा रहा है। इस समारोह में शामिल होकर खुद सीएम नीतीश कुमार इन योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ ही ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव,सांसद रविशंकर प्रसाद,विधायक अरूण कुमार सिन्हा और नितिन नवीन भी मौजूद रहे। इस अवसर राज्य के 214 परियोजनाओं का लोकार्पण और 17 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें