मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

छठे चरण में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,संजय सेठ , विद्युत वरण महतो और ढुल्लू महतो की प्रतिष्ठा दांव पर, कल होगी वोटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

छठे चरण में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी,संजय सेठ , विद्युत वरण महतो और ढुल्लू महतो की प्रतिष्ठा दांव पर, कल होगी वोटिंग

रांची: झारखंड की चार लोकसभा सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में कल यानी शनिवार को मतदान होंगे। इस चुनाव में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, संजय सेठ ,विद्युत वरण महतो और ढुल्लू महतो की प्रतिष्ठा दांव पर है। चारों संसदीय सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाएंगे। रांची लोकसभा से कुल 27 उम्मीदवार मैदान में है। इस सीट से बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों पार्टियों ने अपनी जान झोंक दी है। बीजेपी ने यहां मौजूदा सांसद संजय सेठ पर विश्वास जताया है, तो कांग्रेस ने युवा चेहरे यशस्विनी सहाय को अपना उम्मीदवार बनाया है। रांची लोकसभा सीट पर पिछले दो बार से बीजेपी के उम्मीदवार जीत रहे हैं। कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय वर्ष 2009 में जीते थे और केंद्र में मंत्री भी बने थे। इस बार पार्टी ने उनकी जगह उनकी बेटी को टिकट दिया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बीजेपी के मौजूदा सांसद व प्रत्याशी विद्युत वरण महतो और इंडिया गठबंधन से झामुमो के समीर मोहंती चुनाव लड़ रहे हैं। जमशेदपुर सीट पर 2014 से बीजेपी के विद्युत वरण महतो जीत रहे हैं। धनबाद लोकसभा सीट पर कुल 25 प्रत्याशी अपना दावा ठोक रहे हैं। वर्ष 2009 से लगातार धनबाद सीट पर बीजेपी का कब्जा है। बीजेपी ने तीन बार के सांसद पीएन सिंह का टिकट काटकर बाघमारा विधायक ढुलू महतो को मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह से है। अनुपमा सिंह एक राजनीतिक परिवार से आतीं हैं। वह पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह की बहू और बेरमो विधायक जयमंगल सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस के ददई दुबे ने आखिरी बार वर्ष 2004 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी। गिरिडीह लोकसभा सीट पर एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। एनडीए गठबंधन के आजसू प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी मैदान में हैं और उनके सामने इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो हैं। यह सीट 2014 से एनडीए के कब्जे में है। झामुमो के टेकलाल महतो ने आखिरी बार 2009 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी। सीपी चौधरी और मथुरा प्रसाद महतो के साथ-साथ एक तीसरे उम्मीदवार की भी खूब चर्चा है। उनका नाम है जयराम महतो। इसबार गिरिडीह सीट पर मुकाबला रोमांचक हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें