मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री शुक्रवार को कारगिल युद्ध स्मारक पर वीरों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री शुक्रवार को कारगिल युद्ध स्मारक पर वीरों को अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को 25वें

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, सुबह लगभग 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का

दौरा करेंगे आैर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री

कार्यालय (पीएमओ) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

पीएमओ

ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री करगिल युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति

देने वाले बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा वह

वर्चुअल रूप से शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी करेंगे।

उल्लेखनीय

है कि शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग

शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई

पर किया जाएगा, ताकि लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके।

निर्माण कार्य पूरा होने पर यह विश्व की सर्वाधिक ऊंची सुरंग होगी। शिंकुन

ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तीव्र और कुशल आवाजाही

सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा

देगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें