मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने द्रास में कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने द्रास में कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की

करगिल, । 25वें करगिल विजय दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

द्रास में वॉर मेमोरियल पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने द्रास में कारगिल

युद्ध स्मारक पर कारगिल युद्ध के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके

बाद प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल माध्यम से शिंकुन ला सुरंग परियोजना का

पहला विस्फोट करेंगे। शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी

ट्विन-ट्यूब टनल भी शामिल है जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग

15,800 फुट की ऊंचाई पर किया जाएगा। इससे लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी

प्रदान की जा सकेगी। यह दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग होगी। शिंकुन ला सुरंग न

केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तेज व कुशल आवाजाही सुनिश्चित

करेगी बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

इससे

पहले कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर वीरवार को लामोचेन (द्रास)

में भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें कारगिल युद्धनायकों की वीरगाथा का बखान किया

गया। थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। सेना की

उत्तरी कमान के सभी प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान कारगिल युद्ध की

घटनाओं का ऑडियो विजुअल चलाया गया। इसमें कारगिल युद्ध की पूरी कहानी बताई

गई। भीषण युद्धों वाले पहाड़ों की पृष्ठभूमि में जीवंत वर्णन ने प्रत्येक

युद्ध के दृश्य को जीवंत कर दिया। इस दौरान युद्ध नायकों, वीर नारियों, वीर

माताओं और युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के

रिश्तेदारों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें