मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम श्री योजना केंद्र के सहयोग से प्रदेश को तरक्की की ओर ले जाएगा : अरुण साव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर,। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को

पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के

हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वहीं कांग्रेस के द्वारा आत्मानंद स्कूल का

नाम बदलने पर प्रदर्शन करने की धमकी को लेकर कहा कि यह कांग्रेस का स्कूल

नहीं है। यह सरकार का स्कूल है, राज्य सरकार संचालित कर रही है।

पीएम श्री योजना पर अरुण साव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के

तरक्की के लिए यह किया जा रहा है। वहीं इसपर कांग्रेस के प्रदर्शन करने की

बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कुछ बचा नहीं है।

छत्तीसगढ़

के नेता रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रचार करने जा रहे

हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि एक नेता के लिए लोग गए हुए

हैं, इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। इससे कुछ

हासिल नहीं होगा। राहुल गांधी अमेठी से वायनाड गए और अब वायनाड से रायबरेली

आये, जनता उन्हें विदा करने के लिए बैठी है।

पार्टी और सरकार का

बड़ा कुनबा झारखंड में प्रचार कर रहा है, इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने

कहा कि निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ का ओडिशा और झारखंड से प्रत्यक्ष संबंध रहा

है। इसलिए छत्तीसगढ़ के नेताओं और कार्यकर्ताओं को चुनाव में सहयोग के लिए

भेजा गया है। जहां भी जरूरत पड़ेगी हम जाएंगे और पार्टी के लिए काम

करेंगे।

सभी सीटों पर मतदान के बाद फीडबैक को लेकर उपमुख्यमंत्री

अरुण साव ने कहा कि लोगों के रुझान और रिस्पांस के आधार पर हमने समीक्षा की

है, जिसमें भाजपा जीत रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें