मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने दार्जिलिंग पुल हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी ने दार्जिलिंग पुल हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दार्जिलिंग में पुल हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पोस्ट कहा कि “दार्जिलिंग में पुल हादसे में जान गंवाने वालों के लिए गहरा दुःख है। जिन्होंने अपने प्रियजन खोए हैं, उन्हें मेरी संवेदनाएं। घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।”प्रधानमंत्री ने कहा कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आस-पास के क्षेत्रों की स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।उल्लेखनीय है कि उत्तर बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन और पुल टूटने की घटनाओं में कई लोगों के मारे जाने की सूचना है, जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। इलाके के मिरिक और सुखिया क्षेत्रों में हुए भूस्खलन ने कई लोगों की जान ली। हादसे के बाद दार्जिलिंग जिला पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं, कालिम्पोंग में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें