मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री देर शाम पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, रायपुर में आज से डीजीपी-आईजीपी कांफ्रेंस की शुरूआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री देर शाम पहुंचेंगे छत्तीसगढ़, रायपुर में आज से डीजीपी-आईजीपी कांफ्रेंस की शुरूआत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज से डीजीपी-आईजीपी कांफ्रेंस की शुरूआत हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बीती देर रात रायपुर पहुंच गए हैं। आज शुक्रवार की देर शाम को पीएम नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। रायपुर में इस कार्यक्रम और सुरक्षा को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। सबसे खास बात ये है कि पीएम मोदी तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे।कार्यक्रम के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार की शाम 7 बजे माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसवे यहाँ से सीधे नवा रायपुर स्थित स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री मोदी नवा रायपुर स्थित एम-1 और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एम-11 आवास में ठहरेंगे।नए सर्किट हाउस में एनएसए अजीत डोभाल, डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और दोनों केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के ठहरने की व्यवस्था की गई है। सर्किट हाउस में 6 सूइट और 22 कमरे बुक किए गए हैं। ठाकुर प्यारेलाल संस्थान में 140 कमरे और निमोरा अकादमी में 91 कमरे बुक हैं। इस कार्यक्रम में 33 राज्यों से आने वाले डीजीपी, पैरामिलिट्री फोर्स के 20 डीजी/एडीजी समेत 75 पुलिस अधिकारी ठहरेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें