मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी का बिहार-बंगाल दौरा, 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी का बिहार-बंगाल दौरा, 36 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान वे भारत की सैन्य तैयारियों, क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। कुल मिलाकर लगभग 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

कोलकाता से यात्रा की शुरुआत

पीएम मोदी अपने दौरे की शुरुआत कोलकाता से करेंगे। वे सुबह 9:30 बजे 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। 15 से 17 सितंबर तक चलने वाला यह सम्मेलन भारत की सशस्त्र सेनाओं और शीर्ष नागरिक नेतृत्व की सर्वोच्च बैठक है। इस वर्ष का विषय "सुधारों का वर्ष- भविष्य के लिए परिवर्तन" रखा गया है।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल

कोलकाता कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री बिहार के पूर्णिया पहुंचेंगे। यहां वे पूर्णिया एयरपोर्ट के नए सिविल एनक्लेव के अंतरिम टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। यह टर्मिनल पूर्वोत्तर बिहार में हवाई संपर्क और यात्री प्रबंधन की क्षमता को मजबूत करेगा।

25 हजार करोड़ का थर्मल पावर प्रोजेक्ट

प्रधानमंत्री भागलपुर के पीरपैंती में 3x800 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। 25,000 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह प्रोजेक्ट बिहार का सबसे बड़ा निजी निवेश है। अल्ट्रा-सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित यह पावर प्रोजेक्ट राज्य की ऊर्जा सुरक्षा को काफी बढ़ाएगा।

कोसी-मेची लिंक परियोजना का शुभारंभ

पीएम मोदी 2,680 करोड़ रुपए की कोसी-मेची अंतर-राज्यीय नदी लिंक परियोजना के पहले चरण की शुरुआत करेंगे। यह परियोजना सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि और नहर की जल निकासी क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ पूर्वोत्तर बिहार के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी।

राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना

बिहार के मखाना उत्पादन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। यह बोर्ड उत्पादन वृद्धि, कटाई के बाद प्रबंधन, तकनीक, मूल्य संवर्धन, विपणन और निर्यात पर ध्यान केंद्रित करेगा।

ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सहयोग

डीएवाई-एनआरएलएम योजना के तहत प्रधानमंत्री 500 करोड़ रुपए का सामुदायिक निवेश कोष क्लस्टर स्तर की फेडरेशनों (सीएलएफ) को वितरित करेंगे। इस दौरान चुनिंदा सीएलएफ अध्यक्षों को प्रतीकात्मक चेक भी सौंपे जाएंगे।

रेल संपर्क को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान बिहार में कई रेल परियोजनाओं का शिलान्यास और नई ट्रेन सेवाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इनसे राज्य में कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें