मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बाढ़ग्रस्त पंजाब का दौरा, 9 सितंबर को गुरुदासपुर जाएंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी करेंगे बाढ़ग्रस्त पंजाब का दौरा, 9 सितंबर को गुरुदासपुर जाएंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सितंबर को बाढ़ प्रभावित पंजाब का दौरा करेंगे।इस दौरान वे बाढ़ प्रभावित इलाके के लोगों से बातचीत कर हालात के बारे में जानेंगे।भाजपा की पंजाब इकाई की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी गई है।पार्टी की तरफ से एक्स पोस्ट में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 सिंतबर को पंजाब के गुरुदासपुर आ रहे हैं। वे बाढ़ प्रभावित लोगों और किसानों से सीधे मुलाकात कर उनका दुख साझा करेंगे और पीड़ितों की मदद के लिए कदम उठाएंगे।इससे पहले गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने अमृतसर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के आकलन के लिए दो केंद्रीय दल भी पंजाब दौरे हैं जो केंद्र को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।उल्लेखनीय है कि पंजाब के ज्यादातर जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। इससे राज्य के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे हो रहे व्यापक नुकसान को देखते हुए केंद्रीय आर्थिक मदद की मांग लगातार हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें