मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी सीएम नीतीश को 'भारत रत्न' से नवाजे जाने का फैसला कर सबको चौकाएंगे : जीतन राम मांझी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी सीएम नीतीश को 'भारत रत्न' से नवाजे जाने का फैसला कर सबको चौकाएंगे : जीतन राम मांझी

पटना। जनता दल यूनाइटेड के नेता केसी त्यागी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न दिए जाने की मांग का हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी समर्थन किया है। मोर्चा के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने विश्वास जताते हुए यहां तक कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' से नवाजे जाने का फ़ैसला कर एक बार फिर से सबको चौकाएंगे।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत रत्न नीतीश कुमार, ये शब्द सुनने में कितना अच्छा लगेगा ना। हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने फैसले से सबको चौंका देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' से नवाजे जाने का फ़ैसला कर एक बार फिर से सबको चौकाएंगे। भारत रत्न नीतीश कुमार।

दरअसल, शुक्रवार को जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की। केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार 'भारत रत्न' के योग्य हैं। उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए।

केसी त्यागी ने पत्र में लिखा, "30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है। आपके प्रयासों से उन्हें 'भारत रत्न' के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया था। स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए जनहित एवं कृषक, हाशिए पर गए लोगों को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया था।"

पत्र में आगे लिखा है, "आपके इन्हीं प्रयासों से अभिभूत होकर निवेदन है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार भी इस सम्मान के योग्य हैं।

पहले भी जीवित रहते हुए कई नायकों को यह सम्मान मिल चुका है। करोड़ों जनमानस की ओर से आपसे आशा एवं निवेदन है कि प्रिय नेता नीतीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा जाए ताकि इतिहास आपके प्रयासों की लंबे समय तक सराहना करे।"

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार के लिए 'भारत रत्न' की मांग उठी हो। इससे पहले भी कई पार्टी के नेता नीतीश कुमार के लिए 'भारत रत्न' की मांग कर चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें