मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी 4 फरवरी को आयेंगे बिहार, नीतीश भी करेंगे मंच साझा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीएम मोदी 4 फरवरी को आयेंगे बिहार, नीतीश भी करेंगे मंच साझा

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार फरवरी को बिहार आयेंगे। बिहार आने से पहले पीएम मोदी झारखंड पहुंचेंगे, वहां सिंदरी में खाद कारख़ाने का शुभारंभ करने के बाद वे बिहार के लिए रवाना होंगे। वे दिन के करीब डेढ़ बजे तक बेतिया पहुंचेंगे। यहां पर पीएम नरेंद्र मोदी करीब बीस हज़ार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पीएम के साथ मंच भी साझा करेंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि नरेंद्र मोदी अभी तक पटना के गांधी मैदान से लोकसभा चुनाव का प्रचार की शुरुआत करते आए हैं यह पहली बार है जब वे बिहार में बेतिया से इसकी शुरुआत कर रहे हैं।लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इंडिया गठबंधन छोड़कर एनडीए में शामिल हुए जनता दल- यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा करेंगे। नीतीश कुमार ने रविवार को ही राजग के साथ मिलकर फिर से बिहार में सरकार बनाई है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई भी दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें