पीएम मोदी 20 मई को आएंगे पटना -सुशील मोदी के परिजनों से भी करेंगे मुलाकात

पीएम मोदी 20 मई को आएंगे पटना
-सुशील मोदी के परिजनों से भी करेंगे मुलाकात
पटना ।पीएम मोदी 20 मई को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे पं. बंगाल में रैली संबोधन करने के बाद 20 मई की शाम पटना पहुंचेंगे। यहां राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 मई को पटना आएंगे। यहां रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन यानी 21 मई को बिहार के दिवंगत पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये मुलाकात उनके पटना स्थित आवास पर होगी। इसके बाद वो सिवान और महाराजगंज में गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इससे पहले 19 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी बेतिया में अपनी चुनावी रैली करेंगे





