प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर आएंगे झारखंड, जनसभा के अलावे रांची में आयोजित रोड शो में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर आएंगे झारखंड, जनसभा के अलावे रांची में आयोजित रोड शो में होंगे शामिल
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान कई चुनावी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएम मोदी 3 मई को झारखंड आ रहे हैं। वो दो दिन यहां रहेंगे। इस दौरान कई जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही रोड शो भी करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। पीएम 3 मई को चाईबासा में जनसभा को संबोधित करेंगे उसके बाद रात्रि विश्राम के दौरान रांची आगमन पर रोड शो भी करने वाले हैं। 4 मई को पलामू और लोहरदगा में उनकी चुनावी सभा निर्धारित है।





