पीएम नरेन्द्र मोदी आज आएंगे बेतिया -सीएम नीतीश भी होंगे साथ -उत्तर बिहार समेत यूपी को देंगे कई सौगात

पीएम नरेन्द्र मोदी आज आएंगे बेतिया
-सीएम नीतीश भी होंगे साथ
-उत्तर बिहार समेत यूपी को देंगे कई सौगात
पटना/बेतिया।पीएम नरेन्द्र मोदी आज बिहार के बेतिया आएंगे। बेतिया के हवाई अड्डा मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर बिहार समेत यूपी को रेलवे,सड़क,उद्योग समेत कई सौगात देंगे। अकेले रेलवे की चार हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बेतिया के हवाई अड्डा मैदान में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर बिहार समेत यूपी को रेलवे,सड़क,उद्योग समेत कई सौगात देंगे। अकेले रेलवे की चार हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।इसमें मुजफ्फरपुर - गोरखपुर रेल विद्युतीकरण, मुजफ्फरपुर - वाल्मीकिनगर रेललाइन दोहरीकरण का उद्घाटन शामिल है। वहीं आदिवासियों के लिए नरकटियागंज - गौनाहा रेल सेवा की शुरुआत भी पीएम इसी कार्यक्रम में कर सकते हैं। यह रेल लाइन नेपाल को सीधे चंपारण से जोड़ेगी। गौनाहा स्टेशन से मात्र 15 किमी दूरी नेपाल से बचेगा।इससे नरकटियागंज व गौनाहा के थारू आदिवासियों के साथ नेपाल के लाखों लोगों को फायदा होगा। चार आरओबी के उद्घाटन समेत कई अन्य की आधारशिला भी पीएम रख सकते हैं वाल्मीकिनगर-गोरखपुर रेल दोहरीकरण, बेतिया स्टेशन का अमृत भारत योजना से मॉडल स्टेशन बनाने समेत उत्तर बिहार की कई योजनाओं का शिलान्यास पीएम कर सकते हैं। सड़क में पिपराकोठी-रक्सौल, मोतिहारी-बेतिया समेत अन्य एनएच का उद्घाटन पीएम कर सकते हैं।वहीं सिल्लीगुड़ी-बेतिया-गोरखपुर ग्रीन कोरिडोर, पटना-बेतिया फोरलेन एनएच, सेवरही पखनाहा-भरपटिया फोरलेन एनएच का जगदीशपुर के पास से निकलकर भरपटिया बाइपास समेत निर्माण की आधारशिला पीएम रख सकते हैं।भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि सरकारी कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार केंद्र और राज्य की हजारों करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सुगौली और लौरिया चीनी मिल में मक्के से इथेनॉल बनाने वाले प्लांट का शुभारंभ पीएम कर सकते हैं। यह 132 करोड़ की योजना है।





