मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी का डिब्रूगढ़ चाय बागान दौरा, महिला श्रमिकों संग तोड़ी चाय की पत्तियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी का डिब्रूगढ़ चाय बागान दौरा, महिला श्रमिकों संग तोड़ी चाय की पत्तियां

डिब्रूगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ के एक चाय बागान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां काम कर रही महिलाओं से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की। पीएम मोदी ने खुद भी चाय की पत्तियां चुनी और इस अनुभव को बेहद यादगार बताया।

पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ में चाय के बागान में बिताए समय की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "चाय असम की आत्मा है! यहां की चाय ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बनाई है। हमें चाय बागान के हर एक परिवार के प्रयासों पर बहुत गर्व है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन ने असम का गौरव बढ़ाया है

।"

उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने सुबह डिब्रूगढ़ के इस चाय बगान में जाकर वहां काम कर रही महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने इस अनुभव को बेहद यादगार बताया। पीएम मोदी ने सभी चाय बगान परिवारों की मेहनत और लगन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन लोगों की मेहनत ने असम का नाम पूरे देश और दुनिया में ऊंचा किया है।

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में बगान में महिलाओं के साथ बिताए कुछ पलों की झलकियां भी साझा की हैं।

उन्होंने बताया कि चाय की पत्तियां तोड़ने के बाद महिलाओं ने उन्हें अपनी संस्कृति के बारे में भी बताया और उन्हें फोटो खिंचवाने का मौका भी मिला। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं के साथ सेल्फी लेना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा।

डिब्रूगढ़ का चाय बागान असम की प्रमुख पहचान है। यहां काम करने वाले लोग, खासकर महिलाएं, सुबह से शाम तक मेहनत करते हैं ताकि असम की चाय विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाए रख सके। पीएम मोदी ने इस मेहनत की सराहना की और कहा कि यह मेहनत सिर्फ चाय बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह असम की संस्कृति, परंपरा और समर्पण को भी दुनिया तक पहुंचाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें