मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

विकसित भारत का लक्ष्य साकार नहीं होने तक चैन से नहीं बैठूंगा : प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
विकसित भारत का लक्ष्य साकार नहीं होने तक चैन से नहीं बैठूंगा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सरकार के मुखिया के रूप में 23 साल पूरे होने पर बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह विकसित भारत का लक्ष्य हासिल होने तक चैन से नहीं बैठेंगे।प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर सिलसिलेवार पोस्ट कर कहा कि सरकार के मुखिया के रूप में 23 साल पूरे होने पर मुझे आशीर्वाद और शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का हार्दिक आभार। 7 अक्टूबर 2001 को मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने की जिम्मेदारी संभाली थी। यह मेरी पार्टी, भाजपा की महानता थी कि उसने मुझ जैसे विनम्र कार्यकर्ता को राज्य प्रशासन का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी।उन्होंने कहा कि भारत के विकास की प्रगति ने यह सुनिश्चित किया है कि हमारे देश को वैश्विक स्तर पर अत्यधिक आशावाद के साथ देखा जा रहा है। दुनिया हमारे साथ जुड़ने, हमारे लोगों में निवेश करने और हमारी सफलता का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है। साथ ही, भारत वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहा है, चाहे वह जलवायु परिवर्तन हो, स्वास्थ्य सेवा में सुधार हो, सतत विकास लक्ष्य हासिल करना हो या और भी बहुत कुछ।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुछ हासिल किया गया है, लेकिन अभी भी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। इन 23 वर्षों में मिली सीखों ने हमें अग्रणी पहल करने में सक्षम बनाया है, जिसने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रभाव डाला है। मैं अपने साथी भारतीयों को आश्वस्त करता हूं कि मैं लोगों की सेवा में और भी अधिक जोश के साथ अथक परिश्रम करता रहूंगा। जब तक हमारा सामूहिक लक्ष्य विकसित भारत साकार नहीं हो जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें