मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने विपक्षी नेता से बढ़ाई कूटनीतिक साझेदारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने विपक्षी नेता से बढ़ाई कूटनीतिक साझेदारी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान वहां के विपक्ष के नेता एंगस टेलर से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के उपायों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीटिंग की जानकारी साझा करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता, सांसद एंगस टेलर से मुलाकात की।

उन्होंने बढ़ती भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर अच्छी बातचीत की।"

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "यह गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण मुलाकात भारत के साथ संबंधों को मजबूत बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के व्यापक समर्थन को दर्शाती है।

टेलर के साथ यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के व्यस्त कार्यक्रम के बीच हुई। अपने दौरे के दौरान वह राजनीतिक नेताओं, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता कर चुके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन और विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर एसी से भी मुलाकात की।

इसके अलावा, वह ऑस्ट्रेलिया-भारत सीईओ फोरम में शामिल हुए तथा मेलबर्न में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह में भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से भी मुलाकात की।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) का भी दौरा कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग के लिए एक रोडमैप जारी करेंगे।

प्रधानमंत्री की यात्रा पर आयोजित विशेष मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को कहा, "प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीज प्रसिद्ध मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड जाएंगे।

वहां दोनों देशों के बीच सहयोग के एक महत्वपूर्ण क्षेत्र, खेल, को नई दिशा देने के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप का भी अनावरण करेंगे।"

उन्होंने कहा कि खेल दोनों देशों के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा, "यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। खासकर जब भारत 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स होस्ट करने वाला है और ऑस्ट्रेलिया 2032 में ओलंपिक गेम्स होस्ट करने की तैयारी कर रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह सेक्टर (स्पोर्ट्स) ऐसा हो सकता है जिसमें दोनों पक्षों के बीच बहुत सहयोग और मौके देखने को मिल सकते हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें