मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी बोले- बंगाल के लोगों तक पहुंचेगा आयुष्मान भारत का फायदा, यह खुशी की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी बोले- बंगाल के लोगों तक पहुंचेगा आयुष्मान भारत का फायदा, यह खुशी की बात

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार ने जनता को केंद्र की लाभकारी योजनाओं में से एक आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की मंजूरी दे दी है। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जनता के हित में कई अन्य फैसले भी लिए गए हैं। सुवेंदु अधिकारी द्वारा किए गए इन ऐलानों पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बंगाल के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने सुवेंदु अधिकारी के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल के मेरे भाई-बहनों का कल्याण ही सर्वोपरि है। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि राज्य के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा योजनाओं में से एक है, जो बेहतरीन गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करती है। इसके साथ ही, 'डबल इंजन' सरकार केंद्र की प्रमुख योजनाओं के बिना किसी रुकावट क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की और राज्य की खोई हुई शान वापस लाने के लिए छह अहम फैसले लिए।

आयुष्मान भारत योजना के तहत अब पश्चिम बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा योजना का लाभ मिलेगा। सीमा पर बाड़ लगाने के लिए बीएसएफ को तुरंत जमीन सौंपने की व्यवस्था की गई है, जिसे 45 दिनों के भीतर पूरा किया जाना है। घोषणापत्र में किए गए वादे के मुताबिक, राज्य सरकार की नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों की उम्र सीमा पांच साल बढ़ा दी गई है, ताकि उन लोगों को राहत मिल सके जिन्होंने पिछली सरकार के दौरान अपना कीमती समय गंवा दिया।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) को आधिकारिक तौर पर लागू करने और सही प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए जनगणना को मंजूरी दी गई है। साथ ही, उन 321 परिवारों के कल्याण के लिए कदम उठाए गए हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र की रक्षा करते हुए अपने प्रियजनों को खो दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि पीएम विश्वकर्मा, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पीएम उज्ज्वला जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं को सुचारु रूप से लागू करने का रास्ता साफ कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें