मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा आज से, वहां से जाएंगे ऑस्ट्रिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह 10:55 बजे

नई दिल्ली से मास्को के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति

व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में

हिस्सा लेने के लिए 8 और 9 जुलाई को मास्को में होंगे। दोनों नेता दोनों

देशों के बीच बहुआयामी संबंधों की संपूर्ण शृंखला की समीक्षा और पारस्परिक

हितों के समकालीन क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान

करेंगे।

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में

साझा की गई जानकारी के अनुसार, इसके बाद, प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया जाएंगे।

वो 9 और 10 जुलाई को ऑस्ट्रिया रहेंगे। यह 41 वर्ष में किसी भारतीय

प्रधानमंत्री की ऑस्ट्रिया की पहली यात्रा होगी। प्रधानमंत्री मोदी

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और

ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री

मोदी और नेहमर भारत और ऑस्ट्रिया के उद्योगपतियों को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मास्को के साथ वियना में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों

से भी बातचीत करेंगे।

रूस में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की

संभावना है। खासतौर पर रक्षा सौदे पर दुनिया की नजर रहेगी। तीसरी बार

प्रधानमंत्री बनने के बाद यह पहला मौका है, जब मोदी रूस जा रहे हैं।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री मोदी की बैठक पर चीन और

पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की नजर है। यह भी महत्वपूर्ण है कि रूस और

यूक्रेन युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी मास्को जा रहे

हैं।

रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि

रूस, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मास्को की बेहद अहम यात्रा को

लेकर उत्सुक है। रूस इस यात्रा को आपसी संबंधों के लिए अति महत्वपूर्ण

मानता है। कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री आज सुबह 10:55 बजे नई दिल्ली

से मास्को के लिए रवाना होंगे। उनका का विशेष विमान शाम 5:20 बजे

वनुकोवो-II एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक उनकी

पुतिन के साथ बैठक होगी। इस मौके पर दोनों नेता रात्रिभोज में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी 9 जुलाई को भारतीय मूल के लोगों से मिलेंगे। साथ ही

अन्य बैठकें भी होंगी। इसी दिन प्रधानमंत्री मोदी मास्को से ऑस्ट्रिया

रवाना होंगे। वह 10 जुलाई तक ऑस्ट्रिया के दौरे पर रहेंगे।

समाप्त

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें