मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी आज दे सकते हैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी आज दे सकते हैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब

नई

दिल्ली, । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोकसभा में

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा का जवाब दे सकते हैं।

लोकसभा में 16 घंटे की चर्चा सोमवार सुबह शुरू हुई। चर्चा देररात तक चली।

इस चर्चा के आज शाम तक पूरी होने की संभावना है। नीट लीक के मुद्दे पर

विपक्ष के हंगामे के कारण शुक्रवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू नहीं

हो सकी थी।

साथ ही प्रधानमंत्री मोदी आज पहली बार भारतीय जनता

पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों को भी

संबोधित कर सकते हैं। लोकसभा में एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

भगवान शिव का चित्र दिखाते हुए सत्ता पक्ष को आड़े हाथों ले चुके हैं।

भाजपा ने राहुल गांधी के भाषण में किए गए कई दावों को चुनौती देते हुए

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कार्रवाई की मांग की है।

संसद

के दोनों सदनों की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। बताया गया है कि

प्रधानमंत्री मोदी आज ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की बैठक को

संबोधित करेंगे। तीसरी बार सत्ता में आने के बाद यह सत्तारूढ़ दल के

सांसदों को उनका पहला संबोधन होगा। राजग की बैठक ऐसे समय हो रही है, जब

संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर

धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें