मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

इजरायल में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, नेतन्याहू ने ड्रेस से जोड़ा बेहद खास कनेक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इजरायल में पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, नेतन्याहू ने ड्रेस से जोड़ा बेहद खास कनेक्शन

तेल अवीव। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सपत्नी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने पहुंचे। इस दौरान एक पल ऐसा भी आया जिसने पीएम मोदी को खिलखिलाकर हंसने पर मजबूर कर दिया।

विमान से उतरते ही पीएम नेतन्याहू ने बाहें फैलाकर 'अपने मित्र' पीएम मोदी का स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाया और इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए इजरायली पीएम ने अंग्रेजी में कहा कि आप ग्रेट लीडर हैं और बहुत अच्छे लग रहे हैं। दोनों मित्र गले मिले फिर नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा से पीएम मोदी का परिचय कराया।

मिसेज नेतन्याहू ने भगवा (सैफरन) रंग का फॉर्मल सूट पहन रखा था। यहीं पर पीएम नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के पॉकेट स्क्वायर (जैकेट की जेब में रखे रुमाल) की ओर इशारा कर कहा, "ये उससे मैच कर रहा है।"

इसके बाद दोनों पीएम और वहां मौजूद सारा ठहाके लगाकर हंस पड़े। माहौल खुशनुमा और हंसी से गुलजार हो गया।

बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पोस्ट पर स्वागत का क्लिप साझा कर दिल की बात कम शब्दों में कही। उन्होंने लिखा- मैं अपने मित्र नरेंद्र मोदी का इजरायल में स्वागत करता हूं।

बता दें, कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं। बेन गुरियन हवाई अड्डे पर पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पत्नी सारा नेतन्याहू के साथ उनका स्वागत किया।

पीएम की बीते 9 साल में दूसरी इजरायल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में यहां आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी के तय शेड्यूल के अनुसार वो नेसेट को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वे भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का भी हिस्सा बनेंगे।

बुधवार को प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले, इजराइली अखबार, द यरूशलम पोस्ट ने पीएम मोदी के स्वागत में एक खास फ्रंट पेज छापा। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते और शांति भी होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें